फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अभिमन्यु

Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7 मोहदीनपुर गांव में आयोजित शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते अभिमन्यु यादव साथ में - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
रेवाड़ी। मोहदीनपुर गांव में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में डॉ. विक्रम, विजय, समाजसेवी रविंद्र, बाबूलाल, जितेंद्र, अभय, जतिन व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें