फोटो 25गोवंश को गुड खिलाते पार्षद धर्मेंद्र व अन्य। संस्था
मंडी अटेली। नगर पार्षद धर्मेंद्र शर्मा ने अपने पोते पार्थ कौशिक के सातवें जन्मदिन धोलपोस गोशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया व सवामनी के लिए 21 हजार रुपये दान स्वरूप भेंट किए। गोशाला प्रधान रविंद्र ने कहा कि ऐसे दानियों के सहयोग से ही गोशाला निरंतर चल रही है। पार्षद शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में गोसेवा को विशेष महत्व दिया जाता है। गो हमारे परिवार की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए परिवार का हर शुभ अवसर गोसेवा को समर्पित रहता है। संवाद