फोटो: 04रेवाड़ी। जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल चैंपियनशिप में विजेता टीम को सम्मानित करते
रेवाड़ी। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल चैंपियनशिप का आयोजन गांव संगवाड़ी में किया गया। यहां महिला वर्ग में डॉन बॉस्को स्कूल की टीम विजेता रही और भूड़ला की टीम उपविजेता रही और संगवाड़ी टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में बिठवाना की टीम विजेता रही तो संगवाड़ी की टीम उपविजेता रही और आरपीएस स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसमें मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें छह टीमें महिला वर्ग की और नौ टीमें पुरुष वर्ग की थी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सतबीर, एकता ट्रांसपोर्ट प्रवीण सिंह और श्रीश्याम पत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य के रूप में सरपंच राम सिंह छावड़ी, पंच रामरतन, रामकरण, रामफल ठेकेदार, सूबेदार जगमाल, सूबेदार ज्ञानचंद, तुलाराम, धर्मेंद्र, बीस राम प्रधान, महिपाल एवं जयपाल भी मैदान पर मौजूद रहे।