फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्दी न पहनने वाले चिकित्सकों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने एसडीएच कोसली, उप स्वास्थ्य केंद्र नथेड़ा, पीएससी डहीना व उप स्वास्थ्य केंद्र डहीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एसडीएस कोसली में कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने संबंधित वर्दी नहीं पहनी हुई थी। इस पर उन्होंने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने बताया कि एसडीएच कोसली में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट्स शुरू कर दी जाएगी। जिससे जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में ही ब्लड उपलब्ध करवा दिया जायेगा। उन्होंने एसएमओ डॉ. जयपाल को चिकित्सक व अन्य स्टाफ के लिए भवनों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद सिविल सर्जन ने उप स्वास्थ्य केंद्र नथेड़ा का दौरा किया। वहां उपस्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन में चल रहा है। जिसकी हालत बहुत खराब मिली। वहां पर पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके लिए उन्होंने एसएमओ को पंचायत से मिलकर इसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल सर्जन पीएससी डहीना गए, वहां पर डेंटल चेयर कंडम पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि चेयर दूसरी जगह से अरेंज कर दी जाएगी। पीएससी डहीना व उप स्वास्थ्य केंद्र डहीना के कार्यों से सिविल सर्जन संतुष्ट नजर आए। उन्होंने इंचार्ज को पीएससी 24 घंटे चलाने के निर्देश दिए। वहीं यह भी आदेश दिए कि सभी अपनी बायोमीट्रिक हाजिरी ही लगाएं। पीएससी में एक सुरक्षाकर्मी अनुपस्थित मिला। इस बारे में उसे नोटिस थमा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें