फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इनाम और ऑफर के लिंक को न खोलें

Wed, 03 Apr 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों से कराती साइबर थान
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना से एचसी संदीप कुमार, एचसी सुनीता और उनकी टीम ने बुधवार को बस स्टैंड पर साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

एचसी संदीप कुमार व टीम ने छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर ठगी से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए प्रयोग किए जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में भी बताया। ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर कॉल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा फेक आईडी, फेक लिंक, फेक ईमेल, फेक नौकरी, फेक कॉल व मैसेज सहित विभिन्न प्रकार से बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर, कार व दुपहिया वाहन व अन्य सामान ऑनलाइन बेचने व खरीदने के नाम पर, पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर, लोन देने के नाम पर, मॉर्फ की गई न्यूड वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर इत्यादि प्रकार से ठगी की जा रही है।
विज्ञापन

किसी भी व्यक्ति को मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व बैंक खाते संबंधी कोई भी जानकारी न दें। ठग बैंक अधिकारी बन कर ठगी करते है। मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक व किसी भी इनाम और ऑफर के लिंक को ओपन न करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरन्त साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व वेबसाईट पर शिकायत दर्ज करवाए और साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें