रेवाड़ी। मूलनिवासी संघ की अगुवाई में जिले के सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल के नाम डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर होने वाले दाखिले जिला प्रशासन की देखरेख में होने चाहिए। यह मांग इसलिए की गई है क्योंकि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के अभाव में प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं।
दाखिले के इच्छुक अभिभावकों को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह से हरियाणा सरकार की इतनी महत्वाकांक्षी योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इस अवसर पर उपस्थित संगठनों के पदाधिकारी व अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिला। मूलनिवासी संघ के जिला महासचिव डॉक्टर थावर सिंह ने कहा कि सरकार को जनहितैषी मांग पर सद्भावना पूर्वक विचार करना चाहिए। यदि सरकार इस विषय पर कोई सार्थक कदम नहीं उठाती है तो मूल निवासी संघ इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाने पर मजबूर होगा।
इस अवसर पर माननीय रामकिशन, जिलाध्यक्ष मूलनिवासी संघ, डॉ. थावर सिंह, एडवोकेट राज रतन, दीपक कुमार, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, बाबूलाल कबीरपंथी, भगवान सिंह, उषा देवी, महिमा, सुशीला, ज्योति, सरिता, अरुण कुमार, रामफल, नितिन वर्मा, करतार सिंह, याज्ञपाल हांसाका, अजीत बालियर, रामौतार पूर्व पटवारी आदि मौजूद रहे।