फोटो: 21रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर में रंगोली बनाकर सबको दिपावली की बधाई देत
- फोटो : chineni news
कोसली। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर में अंग्रेजी विभाग की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने रंगोली बनाकर सबको दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. सुदेश ने रीजनल सेंटर की सभी शिक्षकों, छात्राओं और कर्मचारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें प्रकाश, ज्ञान और सुख की ओर ले जाता है।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि खुशी की रंगोली ने सबको आकर्षित किया है। डॉ.अनिल कुमार ने बेहतर रंगोली के लिए छात्रा को बधाई दी। रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अपनी छात्राओं को संस्कृति और परंपरा के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, नीलम यादव, अंजलि पांचाल ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।