फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए आज दौड़ेंगे जिलावासी

Mon, 30 Oct 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की ओर से तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। एकता दौड़ में जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से राव अभय सिंह चौक से चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा चौक (नजदीक मातृका अस्पताल) तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसे हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर कोसली में राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली से कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व उपमंडल बावल में एचएयू बावल से एसडीएम बावल राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें