फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 680 प्राणवायु देवता को मिलेगी पेंशन

Mon, 30 Oct 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सरकार की प्राणवायु देवता योजना के तहत दावे और आपत्तियों के बाद जिले में 680 पुराने पेड़ चिह्नित किए गए हैं। इन पेड़ों के मालिकों को सालाना 2750 रुपये पेंशन दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए 941 आवेदन वन विभाग को मिले थे जिनमें 680 स्वीकार किए गए हैं।
प्राणवायु देवता पेंशन योजना के तहत निजी जमीन और पंचायती जमीन पर खड़े 75 साल से अधिक आयु के पेड़ों के मालिकों को सालाना 2750 रुपये पेंशन दी जाती है। जिले में ऐसे 680 पेड़ हैं जिनके मालिकों को पेंशन मिलेगी। पहले यह पेंशन 2500 रुपये थी लेकिन अब यह 2750 रुपये कर दी गई है। इस राशि से पेड़ों के मालिक संबंधित पेड़ की देखरेख करेंगे। पेंशन की पहली किस्त जल्द ही आने वाली है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने प्राणवायु देवता योजना के तहत 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों को उतनी ही पेंशन देने का फैसला लिया है जितनी बुजुर्गों को दी जाती है। यह पेंशन सालाना होगी। योजना शुरू होने के बाद वन विभाग को कुल 941 आवेदन मिले थे। सत्यापन के बाद वन विभाग ने 680 आवेदन स्वीकार किए गए है। इसके बाद 1 से 15 अक्तूबर तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं। वन विभाग ने अब 680 पेड़ों की सूची निदेशालय को भेज दी है।

इतिहास को संजोए हैं प्राचीन पेड़

चिह्नित किए गए 75 वर्ष से अधिक आयु के 680 पेड़ अपने आप में इतिहास को भी संजोए हुए होते हैं। प्राणवायु देवता पेंशन योजना शुरू करने का उद्देश्य ऐसे पेड़ों को संरक्षित करना है ताकि पर्यावरण संरक्षण होता रहे। इसी मकसद से सरकार ने इस योजना की शुरुआक की ताकि पुराने पेड़ों के मालिक प्राचीन पेड़ों का संरक्षण कर सकें। साथ ही पुराने पेड़ों की कटाई पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन






प्राणवायु देवता स्कीम के तहत 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों को पेंशन दी जाएगी। बुजुर्ग पेड़ों को 2750 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।-दीपक प्रभाकर, वन मंडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें