फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिंगानुपात सुधार मेंजिला दूसरे स्थान पर

Fri, 08 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित समारोह में लिंगानुपात में सुधार प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्यस्तर पर रेवाड़ी को दूसरा स्थान मिलने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डेढ़ लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले के प्रबुद्ध नागरिकों की जागरूकता के कारण जिला के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग से समय-समय पर चलाए जाने वाले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीएनडीटी एक्ट के तहत बेटियों को बचाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से चलाए जाने वाले लिंग जांच केंद्र पर छापामारी अभियान तथा भ्रूण हत्या न करने को लेकर चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। डीसी ने सभी अधिकारियों को मेहनत करने के लिए बधाई दी। इस स्थिति को भविष्य में भी बरकरार रखने के लिए कहा।



महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि लिंगानुपात में सुधार को लेकर विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया है। इन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से दिसंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार लिंगानुपात में जिला को दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने इस सम्मान को जिला की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह प्रयास जिला के हर नागरिक की सजगता का फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें