फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकसित भारत बनाने के लिए युवा आगे आएं

Fri, 08 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा युवा संवाद-भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्चतर शिक्षा विभाग में एसएनओ के पद पर कार्यरत डॉ. दिनेश कुमार ने शिरकत की। इन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। प्राचार्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण- विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों के कर्तव्य का भाव के विषय में बताते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। विकसित भारत बनाने का आह्वान किया। डॉ. सुनीता के शानदार मंच संचालन में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखने योग्य था। कार्यक्रम की संयोजक एनएसएस प्रभारी डॉ. स्वाति व डॉ. अनीता रही।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य राजवीर सिंह, डॉ. नरेश कुमार तथा एनएसएस एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डॉ. धीरज यादव, पंकज कालरा व डॉ. सुनीता यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. यशपाल सिंह, नरेंद्र कुमार व डॉ. सीमा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ज्योति, राधिका, निकिता, प्रिया, खुशी, श्वेता, तान्या, चंचल, किरण, निशा, मुस्कान व स्नेहलता ने विकसित भारत पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति, दीपक, मीनाक्षी व निशा आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें