फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव 18 और 19 को, प्रतिभागिता के लिए 12 तक करें आवदेन

Wed, 06 Nov 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर 12 से 16 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाने का फैसला लिया गया है। 18 व 19 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के लिए इच्छुक युवा 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा तथा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला युवा महोत्सव आईजीयू सभागार में आयोजित किया जाएगा।
बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने हेतु सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में अधिक से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित करवाने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में जिला के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में व्यापक प्रचार प्रसार करे ताकि आयोजन में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की सहभागिता रहे। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयोजन में प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान से किसी ना किसी श्रेणी में आवेदन जरूर आएं। संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध अवश्य रहे।
विज्ञापन




विजेता और राज्य की विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में लेंगी भाग

जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता और राज्य की विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेंगी। यह एक अच्छी पहल है, इससे न केवल लुप्त होती परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं में भी अपनी परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने बताया कि इस युवा महोत्सव में साइंस मेला, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल, लोक नृत्य (ग्रुप), लोक नृत्य (एकल), लोकगीत (ग्रुप), लोकगीत (एकल), कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व फोटोग्राफी सहित कुल 10 विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।



ग्रुप प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 13 होगी

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता श्रेणी में राज्य की लोक कला, नृत्य एवं सभ्याचार के संबंध में ग्रुप व एकल प्रस्तुति दी जाएगी। ग्रुप प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 13 होगी। एकल नृत्य में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 5 होगी। इस श्रेणी में ऐसी लोक परंपरा से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी जो लुप्त होने के कगार पर है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को 2100 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 21 हजार रुपये, जो भी कम हो, इनामी राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी की टीम को 1500 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 15 हजार रुपये, जो भी कम हो, इनामी राशि दी जाएगी।



आवेदन के लिए यह चाहिए योग्यता



जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 12 नवंबर तक अपनी नजदीकी राजकीय आईटीआई में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी व उनकी आयु 16 जनवरी 2025 तक 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है तथा वह अपनी विधा में पूर्ण रूप से निपुण होने चाहिए। आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें