फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय योगासन कोच और जज प्रशिक्षण शिविर 7 जून तक

Wed, 04 Jun 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13योगासन कैंप में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। योगासन का जिलास्तरीय योगासन कोच एवं जज प्रशिक्षण शिविर 7 जून तक बीएमजी सिटी में किया जाएगा।
विज्ञापन

योगासन संघ के जिला सचिव नितिन कुमार ने बताया कि हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष एवं योगासन के जिला अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर ने कहा कि इस जज एवं कोच प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से जिले में अनुभवी जज तथा कोच तैयार होंगे तथा योगासन खेल के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रशिक्षित कोचों व योगासन जज को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व योग दिवस की तैयारियों के दौरान योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसमें खंड स्तर पर 6 जून, जिलास्तर पर 8 जून तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 15 जून को पंचकूला में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें