फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से पहले होंगी

Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। इसमें तय किया गया कि जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से पहले और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ हरियाणा योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री ने किया। संचालन महासचिव डॉ. युद्धवीर और कोषाध्यक्ष डॉ. मदन मानव ने किया। सभी जिला इकाइयों को समय पर रिपोर्ट देने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने योगासन खेल को हर जिले तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने योग एवं योगासन खेल के विकास के लिए की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार के सहयोग से खेल को नई दिशा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें