फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज से शुरू होंगी जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 24 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए जारी खेल कैलेंडल के अनुसार जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। चार अगस्त तक जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल मैदानों पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी 25 से अधिक खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी खिलाड़ियों को संबंधित प्रतियोगिता स्थल पर सुबह आठ बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करनी होगी।
बालक वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 25 जुलाई को फेंसिंग और जिम्नास्टिक स्पर्धाओं से होगी। फेंसिंग मुकाबले आरटीआर स्टेडियम और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आरपीएस बीएमजी स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 जुलाई को शूटिंग, टेबल टेनिस, अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल और हॉकी के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

28 जुलाई को अंडर-17 क्रिकेट ट्रायल, शतरंज, बास्केटबॉल और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 29 जुलाई को सबसे अधिक खेल स्पर्धाएं होंगी, जिसमें ताइक्वांडो, स्केटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कुश्ती, खो-खो, बास्केटबॉल और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल शामिल हैं।
30 जुलाई को फुटबॉल ट्रायल, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद 31 जुलाई को नेटबॉल, एक अगस्त को अंडर-14 व अंडर-19 कबड्डी तथा 3 अगस्त को हैंडबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

बालिका वर्ग की फेंसिंग, शूटिंग व ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज
प्रतियोगिताओं की शुरुआत 25 जुलाई को फेंसिंग, शूटिंग और ताइक्वांडो स्पर्धाओं से होगी। फेंसिंग का आयोजन आरटीआर स्टेडियम, शूटिंग राव शूटिंग अकादमी सेक्टर-4 और ताइक्वांडो जीडी गोयनका स्कूल में कराया जाएगा। 27 जुलाई को जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, कुश्ती और टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे। जिम्नास्टिक आरपीएस बीएमजी, बैडमिंटन राज इंटरनेशनल स्कूल, कुश्ती जीएमएस खेड़ा मुरार और टेबल टेनिस आरटीआर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 28 जुलाई को बास्केटबॉल और हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी। बास्केटबॉल के मुकाबले जीएमएस भुड़ला और हॉकी प्रतियोगिता हॉकी स्टेडियम कंवाली में आयोजित की जाएगी। 29 जुलाई को स्केटिंग, शतरंज, बॉक्सिंग, अंडर-17 बास्केटबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।

फुटबॉल, योग, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 को
30 जुलाई को फुटबॉल, योग, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। फुटबॉल आरटीआर स्टेडियम, योग राज इंटरनेशनल स्कूल, कबड्डी राष्ट्रीय स्कूल खंडोड़ा और वॉलीबॉल मुकाबले जीएसएसएस लूला अहीर व द हेरिटेज स्कूल करावरा मानकपुर में होंगे। 31 जुलाई को अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद स्कूल गुरावड़ा में होगी। वहीं 1 अगस्त को अंडर-17 व अंडर-19 खो-खो, कबड्डी और हैंडबॉल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का समापन 4 अगस्त को एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ होगा, जिसका आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम मानेठी में किया जाएगा।

सभी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा प्रमाणित चयन सूची, आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंकतालिका, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहचान पत्र, समरी शीट और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

वर्जन :
जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।-भूपेंद्र यादव, एईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें