फोटो: 27रेवाड़ी। कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचते उपायुक्त
रेवाड़ी। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने वीरवार को शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की ड्यूटी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ रहनी चाहिए। केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्ट्रांग रूम परिसर में आ सकता हैं। परिसर में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक हुई तो संबंधित की जिम्मेवारी तय की जाएगी। इस अवसर पर रेवाड़ी तथा बावल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।