फोटो: 32रेवाड़ी। गांव में पहुंचने पर जगदीश यादव को फूलों का हार पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव वीरवार को गांवों में प्रचार किया। इस दौरान वह गांव परखोतमपुर, मुरलीपुर, नागल पठानी, बाबडोली, ढाणी जाटूसाना, सुम्मा, कतोपुरी, अहमदपुर पड़तल, लाला, गाजी गोपालपुर, मुरलीपुर ओर नांगल पठानी गए। यादव ने ग्रामीणों से कहा कि वह क्षेत्र की पैरवी करना जानते हैं।
जगदीश यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या सबसे अधिक है। इस मौके पर तिजारा (राजस्थान) के पूर्व विधायक संदीप यादव ओर कोसली प्रभारी सोनू हुड्डा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सुविधा इस बात पर निर्भर करती है कि बेहतर प्रत्याशी कौन है। कांग्रेस ने जो भी वादे जनता से किए पूरे हुए हैं।