फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को किया सम्मानित

Sun, 20 Sep 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत निखरी में रविवार को जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुनील कुमार ने की। पंचायत और ग्रामीणों ने बार प्रधान सौरभ राव सहित पूरी टीम का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन गांव की पुत्रवधू भागेश यादव के महिला विंग उपप्रधान पद पर जीत दर्ज करने के उपलक्ष्य में किया गया। मंच संचालन प्रोफेसर नरेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भागेश यादव की जीत से परिवार के साथ निखरी गांव और समाज का मान बढ़ा है।
इस अवसर पर बार प्रधान सौरभ राव, उपप्रधान अरुण यादव और सचिव विशाल यादव को सम्मानित किया गया। सौरभ राव ने पंचायत और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि रेवाड़ी कचहरी व न्यायालय से जुड़े जनहित के कार्यों में बार एसोसिएशन हरसंभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. कविता गुप्ता, अधिवक्ता नितेश अग्रवाल, सुनीता यादव, नीरज, सुमन चौहान, नरबीर, ममता यादव, मुक्ता राव और पवित्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें