फोटो: 33रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में क्लर्क रमेश कुमार को सेवानिवृति पर विदाई देते हुए प्रध
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में 45 साल से सेवाएं दे रहे रमेश कुमार का बुधवार को बार रूम में रिटायरमेंट समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने पगड़ी पहनकर सम्मानित किया व बार एसोसिएशन की तरफ से साढ़े तीन लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई। रमेश कुमार पिछले 45 सालों से जिला बार एसोसिएशन में क्लर्क थे। मौके पर अधिवक्ता अश्वनी तिवारी, सुमन यादव, मनोज कुमार यादव, मोनू कुमार, चिराग शर्मा, जसबीर, नरेश कुमार खड़गवास, रविंद्र गुर्जर व विकास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद