फोटो : 31रेवाड़ी। लोगों को लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार बुधवार को भजन पार्टियों ने खेड़ी मोतला, मुकंदपुर बसई, बिठवाना, कमालपुर, सुधराना, लिलोढ, रोझूवास, टहना, दीपालपुर, पाली, पीथड़ावास, झाबुआ और सुबासेड़ी गांवों में सरकार की योजनाओं का प्रचार किया। यह अभियान वीरवार तक जारी रहेगा। अभियान के तहत विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां भजनों, लोकगीतों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सरकार की योजनाएं बताईं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि महानिदेशक के.एम. पांडुरंग के निर्देशन में अभियान में शामिल किया गया है। संवाद