फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन चलाएगा अभियान

Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकतंत्र में मताधिकार का विशेष महत्व होता है। जिले में बड़ी संख्या में युवा मतदाता इस बार मताधिकार का पहली बार प्रयोग करेंगे। ऐसे में नव मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीसी ने बताया कि जिले में स्थित विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदान करने का संदेश पहुंचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें