रेवाड़ी। होली को केवल चार दिन शेष बचे हैं। गुलाल और पिचकारियों से बाजार गुलजार गए हैं।लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पूरे दिन बाजारों में चहलपहल रहती है। वहीं इस बार लोग रंगभरी होली से परहेज करते हुए हर्बल गुलाल की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। बच्चों की पहली पसंद कार्टून वाली पिचकारी है।
जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे माहौल में लोगों डूबते जा रहे हैं। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में बंदूक वाली पिचकारी की भी मांग ज्यादा है। 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियों की बिक्री हाे रही है। मशीनगन के नकल की पिचकारी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। गुब्बारे की भी बिक्री हो रही है। बाजार में चाइनीज पिचकारी दिल्ली के बाजारों से मंगाई गई है।
रंगों के थोक विक्रेता आकाश, नीरज कुमार,संदीप, राहुल ने बताया कि इस बार स्टाक अधिक है, लेकिन मांग के अनुसार पिचकारी और रंगों की बिक्री अभी तक ठीक हो रही है। रंगबिरंगी टोपी, मुखौटे की भी बिक्री होने के साथ ही ग्राहक हर्बल गुलाल रंग की विशेष मांग ग्राहकों की ओर से की जा रही है। ऐसे में दुकानदारों को इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
रंग और पिचकारी की कीमतें
पिचकारी50 से 700 रुपये तक
गुलाल स्प्रे120 रुपये से 450 रुपये तक
कार्टून मुखौटा 20 रुपये से 150 रुपये तक
हर्बल गुलाल20 रुपये से 150 रुपये तक
कलर स्नो स्प्रे60 रुपये से 200 रुपये तक
बच्चों के गन पिचकारी200 रुपये से 500 रुपये तक
वाटर बैलून20 रुपये से 50 रुपये तक