जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म और स्टेशनरी सामग्री वितरित करते कर्मसेतु फाउंडेशन के पदाधिका
रेवाड़ी। कर्मसेतु फाउंडेशन की ओर से संचालित नियति पाठशाला फ्री स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी का वितरण किया गया। संस्था के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ कॉपियां, पेन, पेंसिल आदि सामग्री दी गई। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था की ओर से ओम प्रकाश ने सौरभ माथुर और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।