संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला नई आबादी स्थित सेवा भारती की ओर से संचालित बाल संस्कार केंद्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सेवा भारती के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर पवन गोयल, अक्षय यादव, कामिनी सचदेवा आदि मौजूद रहे। इस केंद्र के बारे में आचार्य राम तीर्थ ने बताया कि यहां पर जरूरतमंद निर्धन बच्चों को समाज के सहयोग से शिक्षा, संस्कार, शिक्षण सामग्री व ऋतु अनुसार ड्रेस निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, कंवरलाल, प्रदीप, सुरेंद्र, मुरारी लाल, सुभाष मेहता, शिवकुमार व राजेश रानी आदि लोगों ने सहयोग किया।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला