फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अखिल भारतीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर की चर्चा

Sat, 28 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही के निवास स्थान पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्रोही ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने 139 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव देंखे हैं। कांग्रेस भारतीय राजनीति व समाज की प्रमुख धुरी रही है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में लड़ाई लड़कर देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त करवा एक प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण किया। साथ ही कांग्रेस ने भारत का चहुंमुंखी विकास कर दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस मौके पर कपिल यादव, अजय कुमार, अमन यादव, अभय सिंह, रामकिशन, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें