रेवाड़ी। कृषि महाविद्यालय बावल में वैदिक गणित पर चर्चा करते विशेषज्ञ। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में वैदिक गणित पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। विभा हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. जवाहरलाल ने टीम को शुभकामना दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के दौरान बतौर विशेषज्ञ थे।
प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के परिचय और उनके काम की कुछ झलक से शुरुआत करते हुए, उन्होंने स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ की जीवनी और बीज गणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति में सोलह वैदिक सूत्रों के उपयोग पर चर्चा की। रामानुजन की जीवनी और उल्लेखनीय कार्यों आदि पर चर्चा की।
प्राचार्य डॉ. कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण का लक्ष्य विज्ञान आधारित नवीन विचारों को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों और शिक्षकों को प्राचीन ज्ञान प्रणाली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ. चरण सिंह, डॉ. अभिषेक, डॉ. अलीशा उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने गणितीय गणना करने के पारंपरिक तरीकों पर जोर दिया।