फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खराब फसल और किसानों के मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 10 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
किसान भवन में बैठक करते भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसान भवन में सोमवार को हुई भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की समय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समय सिंह ने बताया कि किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि, फसल क्षतिपूर्ति और बीमा कंपनियों द्वारा किए जा रहे भुगतान में आनाकानी का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों की बारिश से किशनगढ़, राजपुरा और घासेड़ा क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने समर्थन देने का ऐलान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली व्यवस्था के निजीकरण का किसान और आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा।
बैठक में राष्ट्रीय प्रधान के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की बात भी रखी गई। इस अवसर पर मुन्नी बूढ़पुर, राजेंद्र प्रसाद राजपुरा, कमल मास्टर, कृष्ण सैनी, मोनिका यादव, मनीषा यादव, सतबीर लोहाना, जयपाल भगत सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें