फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कमालपुर में किसान का शव मिलने से हड़कंप, खाली प्लॉट में पड़ा मिला; सिर पर चोट के निशान

Tue, 08 Sep 2026 10:26 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

जितेंद्र यादव गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास खाली जमीन में लोगों ने उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शव (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के कमालपुर गांव में भाड़ावास रोड स्थित एचपीसीएल प्लांट के पास सोमवार देर शाम खाली पड़ी जमीन में किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कमालपुर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र यादव है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की ओर से उसके पुराने दोस्त और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास खाली जमीन में लोगों ने उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच और पुलिस को सूचना दी। जितेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके पिता की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है।
हालांकि हत्या क्यों की गई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस भी जांच पूरी होने से पहले मामले में कुछ कहने से बच रही है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें