भिवाड़ी। पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े युवा सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस और आमजन के बीच समन्वय, संगठित अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव, कानून-व्यवस्था तथा महिला और बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी बृजेश उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू सैल किशोर कुमार बुटोलिया, डीएसपी लक्ष्मी सुथार सहित जिला मुख्यालय के थानाधिकारी मौजूद रहे।