लोगों से बातचीत करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर व चौकी इंचार्ज नाहड़ एसआई अरविंद कुमार ने लोगों के साथ बैठक कर विभिन्न अपराधों की जानकारी दी व उनसे बचाव सहित नशे के दुष्प्रभावों बारे में जागरूक किया। साथ ही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपने-अपने गांवों में नियमित रूप से ठीकरी पहरा लगवाना सुनिश्चित करें ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवों में शरारती तत्वों, नशाखोरी करने व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखें तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर दें।