फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिना कोचिंग के दिपिन ने जेईई एडवांस में पाई सफलता

Tue, 03 Jun 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 33दिपिन यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। जेईई एडवांस की परीक्षा में नाहड़ निवासी दिपिन यादव ने सफलता प्राप्त की है। दिपिन यादव ने बिना किसी कोचिंग के जेईई एडवांस में 822वीं रैंक प्राप्त की और 99.9 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। दिपिन गांव गुजरवास स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक अजय यादव, प्राचार्य देवेंद्र भारद्वाज, प्राध्यापक मिलन कुमार, ओपी यादव, निहाल सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार, नितिन कुमार ने दिपिन को बधाई दी है। चेयरपर्सन कांता यादव ने कहा कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम में भी दिपिन ने पीसीएम में 99% और मैथ्स में 100% फिजिक्स में 99% और केमिस्ट्री में 98% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की थी। दिपिन यादव ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा दादी व विद्यालय को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें