फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारिणी की पूजा, अर्चना की

Thu, 11 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता दुर्गा मंदिर में आरती में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा, अर्चना की गई। सुबह से ही सिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान में जलार्पण के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शाम आरती में भाग लिया।
विज्ञापन


शहर के बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर और घंटेश्वर मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र धूपबत्ती से सुवासित हो गया। हर तरफ दुर्गा सप्तशती के श्लोक की गूंज सुनाई देती रही। वहीं शाम को महिला और बच्चियों ने अलग-अलग मां के मंदिरों में आरती की। संध्या बावल, कोसली और धारूहेड़ा सहित अन्य क्षेत्र में भी वातावरण वैदिक मंत्रो से गूंजता रहा। दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के लिए श्रद्धालु जुटे। वहीं चैत्र नवरात्र का आज तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा का यह स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी कारण देवी का नाम चंद्रघंटा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें