रेवाड़ी। बीएमजी मॉल में साथी गायक कलाकार डीजी मोर्टल के साथ लाइव परफोरमेंस देते बॉलीवुड एवं हरि
रेवाड़ी। बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया ने अयान शर्मा सहित अन्य समर्थकों के निवेदन पर रेवाड़ी में अपना जन्मदिवस मनाया। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें फाजिलपुरिया समेत 62 लोगों ने रक्तदान किया। फाजिलपुरिया ने समर्थकों के साथ केक काटा। कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर सभी को कोई न कोई नेक कार्य अवश्य करना चाहिए। इसके उपरांत फाजिलपुरिया ने बीएमजी मॉल में साथी गायक कलाकार डीजी मोर्टल के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी। अयान शर्मा ने स्टेज पर दोनों कलाकारों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। फाजिलपुरिया ने कई गीत प्रस्तुत किए। इस पर समर्थक झूमने पर मजबूर हो गए।