फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भजनों के दरिया में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते

Thu, 18 Apr 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर के पास स्थित मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के ट्रॉमा सेंटर के पीछे प्राचीन काली माता रोड स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीरामकथा के पांचवें दिन कथा वाचक बालकृष्ण ने श्रद्धालुओं को जलंधर वध, नारद ऋषि का मोह भंग, श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। कहा कि जो भक्त पूरे भक्ति के साथ काम, क्रोध, मोह और लोभ को त्यागकर भगवान श्रीराम की भक्ति सुनता है, वह सभी बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है। इस दौरान श्रद्धालु भजनों की दरिया में भी गोते लगाते रहे।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक पवन वत्स ने बताया कि 21 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा होगी। वहीं 21 अप्रैल को श्री रामकथा का समापन होगा। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं हनुमान जयंती पर 23 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें