फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तुलसी विवाह महोत्सव में बैंड-बाजों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 04 Nov 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22रेवाड़ी। ​भिवाड़ी के सेक्टर-9 ग्राउंड में आयोजित तुलसी विवाह महोत्सव में भाग लेते
विज्ञापन
भिवाड़ी। देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्रीबांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-9 ग्राउंड में तुलसी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चला जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। कथा व्यास शिवम चतुर्वेदी ने बताया कि तुलसी विवाह महोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्यों ने घर-घर जाकर पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटकर लोगों को आमंत्रित किया। आयोजन में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। भगवान श्री विष्णु (शालिग्राम रूप) की भव्य बारात निमाई ग्रीन सोसाइटी से लग्जरी गाड़ियों, घोड़ों, डीजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली।
बारात का भव्य स्वागत सेक्टर-9 ग्राउंड पर किया गया, जहां भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह संपन्न कराया गया। बारात मार्ग में बाईपास, मनसा चौक और गौरव पथ से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

महिलाएं और पुरुष पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में बैंड-बाजों की धुन पर झूमते नजर आए। दो दिवसीय कार्यक्रम में मेहंदी, महिला संगीत, घुड़चढ़ी, वरमाला और बारात विदाई जैसे आयोजन हुए। इस धार्मिक उत्सव ने भिवाड़ी शहर को भक्ति और उमंग के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें