फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देव हजारों हैं... बजरंग बली का क्या कहना

Sun, 04 Jun 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्याति​​थि को स्मृति चिह्न भेंट करते संस्था के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में 'जय हनुमान ज्ञान गुण सागर' कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेता सुनील यादव मूसेपुर व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूनम भारद्वाज ने मधुर भजन दुनिया में देव हजारों हैं बजरंगबली का क्या कहना गाकर सभी को झूमने का मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में दिनेश कपूर, संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव व संस्था के सह संयोजक प्रवीण ठाकुर ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और हनुमान के पराक्रम पर प्रकाश डाला। महिला संयोजक शशि जुनेजा, उप प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 की प्रधान मुकेश कुमारी व शिक्षाविद मधु गुप्ता ने लोगों से हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अनेजा किड्डोज स्कूल की प्राचार्य निधि धमीजा, लर्नर टू लीडर के निर्देशक यतीश सिंघल व महात्मा सुरेंद्र खंडेलवाल को संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सह संयोजक प्रवीण ठाकुर ने हनुमान चालीसा की धुन पर सभी को व्यायाम कराया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, राहुल कालड़ा, कपिल कपूर, पुरुषोत्तम नंदवानी, सुरेश शर्मा, अशोक जुनेजा, राजेंद्र सिंह बालावास, पुष्पा गोयल, प्रो. सीएल सोनी, पूनम नंदवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें