बैठक में भाग लेते एम्स संघर्ष समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की एक बैठक समिति के प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में ओडिशा रेल हादसे में हुई मौत के मामले में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि प्रत्येक मृतक के परिवार जन को 20 लाख और घायलों को 10 लाख मुआवज़ा दिया जाए। रेल मंत्री हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। महिला खिलाड़ियों को न्याय दिया जाए और यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए।
एम्स संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य कैलाश चंद को सेवानिवृत्ति पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही एम्स संघर्ष समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। बैठक में एम्स संघर्ष समिति ने मांग की है कि पूर्ण रूप से एम्स का निर्माण कार्य होने तक अस्थायी स्ट्रक्चर बनाकर ओपीडी शुरू की जाए। इस आशय का ज्ञापन स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं केंद्र सरकार को उपायुक्त की मार्फत 9 जून को दिया जाएगा।
इस दौरान ओमप्रकाश सैन, समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट , कर्नल राजेंद्र सिंह , डॉ. एचडी यादव , बीडी यादव, रामस्वरूप , मास्टर लक्ष्मण सिंह, आजाद सिंह नांधा, कप्तान मनफूल सिंह, तुलाराम राजरानी, कंवल सिंह यादव, अन्य मौजूद रहे।