फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीलाल ने गरीब और किसानों के हितों के लिए किया संघर्ष : डॉ. राजपाल

विज्ञापन
पूर्व उपप्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान मौजूद इनेलो ? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। इनेलो जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि देवीलाल ने हमेशा गरीब और किसानों के लिए संघर्ष किया है, जिसकी बदौलत ही उनको गरीबों का मसीहा कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ने आम आदमी की पीड़ा को समझा और उनको न्याय दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहे। ऐसी शख्सियत जिसने प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया था। वो असल में त्यागमूर्ति थे। प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने कहा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, किसानों के कर्ज माफ, न्यूनतम मजदूरी दर दिलवाना, काम के बदले अनाज योजना घुमंतु परिवार के बच्चों को 1 रुपये प्रतिदिन की स्कीम, अनुसूचित जाति चौपाल बनवाना, विधवा पेंशन, कृषि उत्पादों का उचित मूल्य दिलवाना समेत ऐसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं थीं, जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर महिला प्रधान कमला शर्मा, हलका प्रधान विनय जैलदार, शहरी प्रधान वरूण गांधी, जिला प्रधानमहासचिव नरेश यादव, युवा नेता जितेंद्र देशवाल, बीसी सेल जिला संयोजक हीरालाल सैनी, वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा बिठवाना, लीगल सेल जिला संयोजक एडवोकेट मोहित यादव, जिला खजांची सचिन रुस्तगी, आदि ने पुष्प अर्पित कर किसान मसीहा को नमन किया।
उधर, गांव बलावास जाट स्थित प्रतिमा एवं रेवाड़ी बार ऐसोसिएशन में देवीलाल के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला प्रधान चौ विजय सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल, रामफल कोसलिया, मलखान सिंह, टेकचंद सैनी, बच्चू सिंह, शेर सिंह कटारिया, एडवोकेट शमशेर यादव, शौकीन शर्मा, बिमला चौधरी, अमन जून, सतीश, रविंद्र यादव, सतेंद्र झाबुआ, ज्योति सांगवान, भूप, रंजीत, रणबीर, अधिवक्ता प्रदीप डागर, एससी सेल सुधीर कुमार, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें