फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 85.86 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीरवार को बावल विधानसभा के गांव रालियावास व राजपुरा इस्तमुरार में हरियाणा सरकार में सहकारिता और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर व भुरथला में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव तथा गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना व गोठड़ा टप्पा डहीना में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव तथा रेवाड़ी विधानसभा के गांव रसगन व आलमगीरपुर में भाजपा नेता सुनील यादव मुसेपुर ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। विधायक ने बिहारीपुर से देहलावास तक 80.58 लाख रुपये की लागत से सड़क व 5.28 लाख रुपये की लागत से बने हाल का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन



मंत्री ने लोगों से किया सीधा संवाद

सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। बनवारी लाल ने कहा कि युवा पीढ़ी इस समय अपनी ऊर्जा के माध्यम से देश को आगे ले जाने के लिए तैयार है। आजादी मिलने के समय जिस तरह युवा जोश ने देश को आगे बढ़ाया, ठीक उसी तरह अब युवाओं का लक्ष्य और संकल्प एक ही होना चाहिए कि भारत आत्मनिर्भर और विकसित देश कैसे बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लाभार्थियों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान मुख्य अतिथियों ने विभिन्न स्थानों पर लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें