फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल्टीवेटर चोरी करने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। डहिना चौकी पुलिस ने कल्टीवेटर व हैरो की हाल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव जैनाबाद निवासी पवन कुमार व राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कल्टीवेटर व एक हैरो की हाल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव सीहा निवासी महिपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर की रात को उसके खेत के रस्ते पर खड़े उसके कल्टीवेटर व हेरो की हाल को चोरी करके ले गया। खोल थाना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपी गांव जैनाबाद निवासी पवन व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें