रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड के दोनों ओर बसे वार्ड-7 में विकास कार्य होने के बाद भी हालात अभी भी संतोषजनक नहीं हैं। कूड़े के ढेर, जर्जर सड़कें और जगह-जगह फैली गंदगी वार्ड की सूरत बिगाड़ रही है।
वहीं बेसहारा गोवंश की वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। चुनाव में इन सभी मुद्दों के समाधान को लेकर उम्मीदवार अब दावा करने में जुटे हैं।
वार्ड में गणपत नगर, राजीव नगर, छीपटवाड़ा, सरस्वती विहार का हिस्सा, पीर बाबा चौक, बीएमजी क्षेत्र और बालाजी मार्केट जैसे इलाके शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिनी बाईपास पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
हालांकि कुछ विकास कार्य भी हुए हैं। कई सड़कों को सीमेंटेड किया गया है और स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। कालका रोड स्थित बगीची के पास और अन्य मोहल्लों में सीवर का पानी सड़कों पर फैल रहा है।
जलभराव की समस्या का समाधान कराया है। कई स्थानों पर अवैध रूप से डाले गए कूड़े के ढेर उठवाए हैं। वार्ड के सभी मोहल्ले की सड़कों को पक्का कराया गया है। बीएमजी के साथ बाला जी मार्केट सहित कई सड़कों को सीमेंटेड बनाया जाएगा। मेरे कार्यकाल में सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, सीवर लाइन की मरम्मत और डंपिंग यार्ड की चहारदीवारी जैसे कई कार्य कराए गए हैं।
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद
मिनी बाईपास पर सफाई व्यवस्था बेहद खराब है और कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। सीवर जाम होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
श्यामसुंदर सैनी
वार्ड में बदहाल सड़कों को ठीक करवाया गया है। सीवर लाइन भी अब ठीक है। स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गई हैं। अंधेरे की समस्या का समाधान हुआ है।
राजेश सैनी
वार्ड में सड़कों की दशा अब पहले से काफी हद तक ठीक है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी अब ठीक हो चुकी है।
भगवानदास
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद
सुरेश कुमार सैनी, निवर्तमान पार्षद