फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैपः पाकिस्तानी के लिए जासूसी कर रहा सैन्यकर्मी गिरफ्तार, खुफिया तंत्र अलर्ट

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का कर्मी महेश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी करने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के जयपुर में तैनात एक कर्मचारी को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जासूसी करने वाला कर्मचारी पाकिस्तान की एक महिला के संपर्क में था। वह कई माह से उसे खुफिया जानकारी पहुंचा रहा था। छुट्टी पूरी होने के बाद रेवाड़ी के गांव दखोरा से जयपुर जाते वक्त दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या-48 स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड पर बस में बैठते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि एक पाकिस्तानी महिला ने मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग जयपुर के एक कर्मी को हनी ट्रैप में फंसा रखा था। पाकिस्तानी महिला को खुफिया जानकारी देने वाला जवान रेवाड़ी के गांव दखौरा निवासी महेश है। वह वर्तमान में जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात है। महेश के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद भारतीय सेना में खलबली मच गई है, क्योंकि वह सेना की इंजीनियरिंग विंग में सिविल कर्मचारी है। आरोपी महेश करीब ढाई साल पहले भर्ती हुआ था।

फेसबुक पर हुई थी पाकिस्तान महिला से दोस्ती
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला के साथ संपर्क में आया। इसके बाद महेश व महिला के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। इसी दौरान महिला उससे भारतीय सेना से संबंधित और अन्य गोपनीय जानकारी मांगने लगी। दो साल से भी ज्यादा समय से वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। इस दौरान उसे पैसे भी मिलने के सबूत सामने आए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान से सटे धारूहेड़ा से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। उसके मोबाइल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वह किस-किस से संपर्क में था और किसके आदेश पर यह कर रहा था, इस संबंध में जांच की जा रही है। रेवाड़ी सैनिक बाहुल्य जिला है।

आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ मामले में जांच कर रही है। आरोपी ने क्या-क्या सूचनाएं महिला को दीं, इसकी पूछताछ की जा रही है। संवेदनशील मामला होने के चलते पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें