फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोशाला में मृत मिले बेसहारा गोवंश, मचा हडकंप

Thu, 30 May 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव सांझरपुर की एक गोशाला में मृत गोवंशों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, गोशाला में घूमने के लिए जब एडवोकेट चरण सिंह वहां पर गए तो देखा कि छह गोवंश मृत अवस्था में इधर-उधर पड़े हैं। उसके बाद चरण सिंह की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एक पुलिस की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए चरण सिंह ने बताया कि वह गांव सांझरपुर में बनी एक गोशाला में बेसहारा पशुओं को देखने के लिए गए थे। गौशाला में देखा कि आसपास कई गोवंश मृत पड़े हैं। कुछ गोवंश ऐसे भी थे, जिन्हें गड्ढों में फेंका गया था और कुछ गोवंशो को इधर-उधर दबाया गया था। इसे लेकर जब गोशाला के संचालक से जानकारी लेनी चाहिए तो पता चला कि संचालक भी मौके पर मौजूद नहीं था। मौके पर एक कर्मचारी मौजूद था।

भूखे प्यासे मर रहे पशु

पूरे मामले में गोशाला संचालक की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से गोवंश गोशाला में मरे पड़े हैं, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी गई है। चरण सिंह ने आरोप लगाया है की गोशाला में न तो चारा है और न ही पीने को पानी है। पशु भूखे प्यासे मर रहे हैं।
विज्ञापन


गोशाला में पशुओं के लिए नहीं है किसी प्रकार की परेशानी

मौके पर गोशाला में मौजूद एक कर्मचारी का कहना है कि गोशाला में पशु बाजार से लाए गए थे और उनकी मौत प्लास्टिक खाने की वजह से हुई है। यहां पर चारा पूरा उपलब्ध है। पशुओं की विशेष देखरेख होती है।
विज्ञापन


-

मामले की जब सूचना मिली थी तो पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई थी। हमारे पास अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है।

-लाजपत, प्रभारी, थाना बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें