फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आवक घटने के बावजूद अनाज मंडी फुल, उठान धीमा

विज्ञापन
फसल से अटी अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडी में फसल की आवक अब धीरे-धीरे कम हो रही है इसके बावजूद मंडी अभी भी अनाज से अटी पड़ी है। मंडी में अब तक गेहूं की कुल करीब 3.70 लाख क्विंटल आवक दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें से लगभग 58 प्रतिशत फसल का उठान हो पाया है जबकि शेष अनाज अभी भी मंडी परिसर में पड़ा हुआ है। इसी प्रकार सरसों की कुल आवक करीब चार लाख क्विंटल तक पहुंच चुकी है जिसमें से लगभग 59 प्रतिशत का ही उठान हो सका है।
उठान की गति धीमी होने के कारण मंडी में फसलों का ढेर लग गया है। कई जगहों पर अनाज खुले में पड़ा हुआ है जिससे मौसम की मार का खतरा बना हुआ है। यदि अचानक बारिश होती है तो गेहूं और सरसों दोनों फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया जारी है, लेकिन उठान की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है, ताकि मंडी में जमा अनाज को जल्द से जल्द गोदामों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें