फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देसी रॉकस्टार मनोज कुमार ने मतदान के लिए किया जागरूक

Tue, 23 Apr 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेते हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार मनोज कुमार। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के मतदाताओं को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन-स्वीप (एसवीईईपी) के तहत बनाए गए ब्रांड एंबेसडर हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार मनोज कुमार इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बीएमजी मॉल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुए। जागरूकता कार्यक्रमों में युवा वर्ग को सूत्रधार की भूमिका अदा करते हुए मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहित किया। हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार ने युवाओं को मतदाता जागरूकता थीम गीत ‘मतदान करो-मतदान करो, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनो’ के माध्यम से जागरूक किया। बीएमजी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाता पहली बार मतदान करने को उत्साहित दिखे और सेल्फी प्वाइंट पर ब्रांड एंबेसडर व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम में जिले की कई शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें