फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

Sat, 28 Sep 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 23रेवाड़ी। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय जैन स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से स्ट्रांग रूम में आने वाले लोगों की हाजिरी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से काम करने चाहिए। राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के एजेंट या अन्य अधिकृत व्यक्ति अगर स्ट्रांग रूम परिसर में आते हैं तो उनकी रजिस्टर में एंट्री अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें