फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापदंडों के अनुरूप फसल की खरीद करें एजेंसियां : डीसी

Sat, 28 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। लघु सचिवालय में उपायुक्त अभिषेक मीणा खरीफ सीजन की फसलों के खरीद प्रबंधों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मापदंडों के अनुरूप ही फसल की खरीद करें। समय समयावधि में किसानों को फसल का भुगतान किया जाए। उन्होंने ये निर्देश शुक्रवार को लघु सचिवालय में फसलों के खरीद प्रबंध को लेकर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों की व्यवस्था का फीडबैक लेते हुए वहां समस्या का समाधान कराया जाए। किसानों के लिए मंडी में अटल कैंटीन और पेयजल की व्यवस्था की जाए। मंडियों में पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध रहे और खरीद के बाद फसल का उठान किया जाए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने प्रशासनिक सचिवों तथा जिलों के उपायुक्तों को वीसी के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाया ना जाए। इसके लिए बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्य सचिव ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें