फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के मामले बढ़े, फॉगिंग पर ध्यान नहीं

विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। शहर में डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 187 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मरीजों का समय पर उपचार किया जा रहा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शहर में अब तक सर्वाधिक 71 डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि लगातार बढ़ते डेंगू मामलों के बावजूद नगर परिषद की ओर से फॉगिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इसी कारण शहर में कई जगह डेंगू मच्छर का लार्वा भी पाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने नप के अधिकारियों को फॉगिंग कराने और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही अवगत करा दिया है। उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देशानुसार लगातार जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के मामलों वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मलेरिया इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने नागरिकों से घर और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें, घर के बर्तन, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर खून की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थों का सेवन करें।
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें