फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मामा-भांजा विवाद में नोटबंदी से जुड़ी बातें आईं सामने

Tue, 10 Feb 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव बव्वा में रविवार रात मामा-भांजे के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में अब नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर नोटबंदी के समय की यादों को ताजा कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक परशुराम के बेटे अक्षय के अनुसार आरोपी रोहित ने नोटबंदी के दौरान उनके पिता परशुराम के खाते में पैसे डलवाए थे और कहा था कि जरूरत पड़ने पर खर्च कर लेना, बाद में हिसाब कर लेंगे। समय के साथ कुछ पैसे खर्च हो गए।
इसके बाद रोहित ने पैसों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया और कंपनी में जाकर भी परशुराम को परेशान करने लगा। इस व्यवहार से आहत होकर परशुराम ने साफ कह दिया कि इस तरह परेशान करोगे तो पैसे नहीं दूंगा। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत बंद हो गई।
विज्ञापन

अक्षय ने बताया कि रविवार को उनका परिवार गांव आया हुआ था। उसी दिन रोहित भी अपने दोस्त की शादी में गांव पहुंचा। जब रोहित उनके घर आया, तो अक्षय कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चला गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि रोहित अपने दोस्तों और पत्नी के साथ मिलकर उसके पिता के साथ मारपीट कर रहा था।
परिवार का कहना है कि रोहित ने बिना मांगे नोटबंदी में पैसे डाले थे और बाद में नाजायज दबाव बनाया। परशुराम का कहना था कि वह अधिकतर पैसे लौटा चुके हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परशुराम की रविवार रात पीट-पीटकर रोहित व उसके साथियों ने हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें