रेवाड़ी। अवैध निर्माणों को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
- फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को बावल क्षेत्र में कालड़ावास-नैचाना रोड तक 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में 8 डीपीसी, 3 चहारदीवारी और कच्चे रोड का नेटवर्क ध्वस्त कराया।
इसके अलावा बावल से चिरहाड़ा रोड पर भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की सहायता से की गई।
मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों में कई बार प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे वादे कर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं, जिससे खरीदार तब ठगा हुआ महसूस करता है जब उस स्थल पर कार्रवाई शुरू होती है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जांच कर सकता है। आमजन से अनुरोध है कि केवल वैध और अनुमति प्राप्त कॉलोनियों में ही निवेश करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और अवैध निर्माणों के कारण परेशानी न उठानी पड़े।